नवबौद्धों की सोच बनाम बुद्ध के ज्ञान का सनातनी सच
महात्मा बुद्ध का आवरण, अंबेडकर की पूजा और सनातन-द्वेष का षड्यंत्र: जानिए 1956 की नागपुर में दीक्षा से लेकर सांख्य दर्शन और वैश्विक बौद्ध धर्म के आईने में नवबौद्धों की सोच का सच जो आपके हैरान कर देगा।

इतिहास और दर्शन के चौराहे पर जब राजनीतिक महत्वाकांक्षाएँ प्रबल हो जाती हैं और सत्य को अपने अनुसार परिभाषित करने लगती हैं, तब समाज में एक गहरा वैचारिक भ्रम जन्म लेता है। भारत में नवबौद्धों की सोच इसी से संक्रमित और विकृत दिखाई देती है। इस धारा ने बुद्ध के मूल आध्यात्मिक मार्ग को सनातन परंपरा से अलग और उसका विरोधी बताने की जिद पाल रखी है। इनका मुख्य एजेंडा बौद्ध मत की आड़ में हिंदू आस्था व देवी-देवताओं को अपमानित करना, सामाजिक समरसता में जहर घोलने और इब्राहीमी मजहबों (ईसाइयत व इस्लाम) की तर्ज पर ‘संगठित धर्मांतरण’ का विस्तारवादी ढाँचा तैयार करना है। बुद्ध का नाम यहाँ केवल एक नैतिक मुखौटा है, वास्तविक उद्देश्य सनातन समाज में विघटन पैदा करना है। क्या तथागत को भविष्य से यही अपेक्षा रही होगी? बुद्ध के ज्ञान का सनातनी सच क्या है?

बुद्ध के ज्ञान का सनातनी सच यह है कि उनका संपूर्ण दर्शन, चार आर्य सत्य, प्रतीत्यसमुत्पाद और निर्वाण की अवधारणा मूल सनातन धर्म की उपनिषदिक और सांख्य चेतना की ही स्वाभाविक परिणति हैं। जहाँ तक सनातन धर्म का प्रश्न है, इसमें मत परिवर्तन जैसी किसी विस्तारवादी या साम्राज्यवादी अवधारणा का कोई स्थान नहीं है; क्योंकि यह पंथों की संख्याबल की होड़ नहीं, बल्कि सत्य की अंतहीन खोज का मार्ग है। यह आलेख नवबौद्धों की सोच के इसी राजनीतिक पाखंड की परतें उतारते हुए ऐतिहासिक और दार्शनिक प्रमाणों के साथ तथागत के शाश्वत सनातनी सच को रेखांकित करता है।
1956 का दीक्षा मैदान: त्रिशरण पर राजनीति और नवबौद्ध संप्रदाय का जन्म
आधुनिक भारत में जिस धारा को ‘बौद्ध आंदोलन’ के रूप में प्रचारित किया जाता है, उसकी नींव 14 नवंबर 1956 को नागपुर के दीक्षा मैदान में रखी गई थी। डॉ. भीमराव अंबेडकर ने अपने समर्थकों के साथ पारंपरिक हिंदू धर्म का परित्याग कर बौद्ध मत स्वीकार करने की घोषणा की। परंतु, राजनीति से इतर, इस घटना के दार्शनिक और प्रक्रियात्मक पहलुओं का प्रामाणिक आकलन करें, तो एक गहरा विरोधाभास सामने आता है।

पारंपरिक बौद्ध धर्म की दीक्षा त्रिशरण (बुद्धं शरणं गच्छामि, धम्मं शरणं गच्छामि, संघम शरणं गच्छामि) और पंचशील के संकल्पों पर टिकी है। प्रामाणिक ऐतिहासिक विवरणों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब तीसरे मूल वचन- ‘संघम शरणं गच्छामि’ (मैं भिक्षु-संघ की शरण में जाता हूँ)- को उसके मूल वैश्विक, आध्यात्मिक और पारंपरिक स्वरूप में स्वीकार करने की बात आई, तो डॉ. अंबेडकर असहज दिखे। उन्होंने पारंपरिक भिक्षु-संघ के आध्यात्मिक अनुशासन के बजाय एक सामाजिक-राजनीतिक संघ की वकालत की। इस प्रक्रियात्मक फेरबदल और 22 व्यक्तिगत राजनीतिक संकल्पों को देखकर दीक्षा दे रहे मुख्य बौद्ध भिक्षु (महास्थविर चंद्रमणि और अन्य वरिष्ठ भंते) अत्यंत असहज हो गए। उन्होंने स्पष्ट संशय व्यक्त किया कि यह प्रक्रिया बुद्ध के पारंपरिक ‘विनय पिटक’ और अष्टांगिक मार्ग के पूर्णतः अनुकूल नहीं है। यूँ कहिए कि अंबेडकर ने जहाँ तीसरा वचन (संघम शरणं गच्छामि) या शपथ लेने से इनकार कर दिया, वहीं मुख्य बौद्ध भिक्षु ने माना कि अंबेडकर पूर्ण बौद्ध नहीं बने। हालाँकि कई स्रोत ऐसा बताते हैं कि तीसरे वचन को लेकर मुख्य बौद्ध भिक्षु और अंबेडकर के बीच इस प्रकार का संवाद एक दिन पहले ही हो चुका था, और 14 नवंबर को मंच से उन्होंने बौद्ध धर्म अपनाने की घोषणा की।
दीक्षा के उपरांत, पत्रकारों के सवालों के जवाब में स्वयं डॉ. अंबेडकर ने स्पष्ट किया था कि वे पारंपरिक बौद्ध नहीं बने हैं, बल्कि उन्होंने एक नए मत नवयान या नव-बौद्ध (Navyana or Neo-Buddhism) की शुरुआत की है। यह ऐतिहासिक सत्य प्रमाणित करता है कि नवबौद्धों की सोच कितनी खोखली है, जब वे स्वयं मूल ऐतिहासिक बौद्ध धर्म का उत्तराधिकारी बताते हैं। उन्होंने तथागत के नाम को केवल आवरण बनाया और इब्राहीमी मजहबों की तर्ज पर संख्याबल बढ़ाने का एक राजनीतिक हथियार गढ़ लिया।
22 प्रतिज्ञाएँ और इब्राहीमी मानसिकता: बुद्ध आवरण, अंबेडकर आराध्य
नवबौद्धों की सोच का सबसे विकृत पहलू यह है कि इनके दैनिक जीवन, मंचों और साहित्य से तथागत का अष्टांगिक मार्ग, विपश्यना और ध्यान साधना पूरी तरह नदारद हैं। बुद्ध यहाँ केवल एक प्रतीक हैं; वास्तविक आराधना डॉ. अंबेडकर की एक राजनीतिक मसीहा के रूप में की जाती है। बुद्ध को केवल गुरु के रूप में मंच पर रखा जाता है, ताकि कानूनी और सामाजिक वैधता बनी रहे, जबकि संपूर्ण चेतना केवल अंबेडकर-केंद्रित संप्रदाय (Cult) के इर्द-गिर्द घूमती है।
इस पंथ की नींव जिन 22 प्रतिज्ञाओं पर रखी गई, उसकी पहली पाँच प्रतिज्ञाएँ किसी आध्यात्मिक उत्थान की बात नहीं करती हैं, बल्कि सीधे तौर पर ब्रह्मा, विष्णु, महेश, गौरी, गणपति और राम-कृष्ण के प्रति तिरस्कार और घृणा का संकल्प दिलाती हैं।
यह ठीक उसी मध्ययुगीन इब्राहीमी मजहबी ढाँचे की नकल है, जहाँ इस्लाम को खड़ा करने के लिए ‘यहूदो-नसारा’ या ‘काफिरों’ से नफरत करने को अनिवार्य शर्त बनाया गया था। जिस प्रकार मजहबी व्यवस्थाओं ने अन्य आस्थाओं के प्रति असहिष्णुता को अपनी पहचान का आधार बनाया, उसी तर्ज पर नवबौद्धों की सोच ने सनातनी ज्ञान और प्रतीकों के प्रति द्वेष को अपनी पहचान बना लिया। तथागत बुद्ध, जिन्होंने जीवन भर अक्कोधेन जिने क्रोधं (क्रोध को अक्रोध से और घृणा को प्रेम से जीतो) का उपदेश दिया, उनके नाम पर यह घृणा-आधारित व्यवस्था चलाना बुद्ध के मूल संदेश के साथ सबसे बड़ा विश्वासघात है।
वैश्विक बौद्ध संकटों पर मौन: बामियान और दलाई लामा पर दोहरा चरित्र
यदि नवबौद्ध सचमुच बुद्ध के अनुयायी होते, तो दुनियाभर में बौद्ध धरोहरों और परंपराओं पर हुए आघातों पर उनकी आवाज सबसे मुखर होती। परंतु, नवबौद्धों की सोच का छद्म आचरण या असली सच इन वैश्विक घटनाओं पर पूरी तरह उजागर हो जाता है:
- बामियान की बुद्ध प्रतिमाओं का ध्वंस (2001): अफगानिस्तान के बामियान में जब इस्लामी कट्टरपंथी तालिबान ने बारूद और तोपों से हजारों हजारों साल पुरानी बुद्ध की विशालकाय प्रतिमाओं को उड़ा दिया, तब भारत के इन नवबौद्ध संगठनों के होंठ सिल गए थे। इन्होंने कभी भी इस मजहबी कट्टरपंथ के विरुद्ध न कोई मार्च निकाला, न कोई प्रस्ताव पारित किया। कारण स्पष्ट था- नवबौद्ध-मुस्लिम गठबंधन, जिसमें ‘जय भीम जय मीम’ का नारा लगाया जाता है। वास्तव में, इनका एजेंडा बुद्ध के सम्मान की रक्षा करना कभी था ही नहीं, इनका एकमात्र लक्ष्य केवल और केवल सनातन समाज को निशाना बनाना रहा है। इसमें एससी-एसटी एक्ट एक विधायी हथियार के रूप काम करता है। आरक्षण व्यवस्था संकीर्णता का पोषण करती है।
- दलाई लामा और तिब्बती बौद्धों की उपेक्षा: वैश्विक बौद्ध धर्म के सर्वोच्च आध्यात्मिक ध्वजवाहक परम पावन 14वें दलाई लामा को ये नवबौद्ध अपना नेता मानने से कतराते हैं। जब दलाई लामा खुलकर यह कहते हैं कि “भारत और तिब्बत का संबंध गुरु और शिष्य का है, और तिब्बती बौद्ध धर्म का हर विचार नालंदा और सनातनी ज्ञान की देन है”, तो नवबौद्धों की जमीन खिसक जाती है। कम्युनिस्ट चीन द्वारा तिब्बत के बौद्ध मठों के तोड़े जाने और दलाई लामा को मिल रही निरंतर धमकियों पर यह वर्ग हमेशा रहस्यमयी चुप्पी साधे रहता है।
जो वर्ग बामियान के विनाश पर नहीं रोया और दलाई लामा की आध्यात्मिक परंपरा को स्वीकार नहीं करता है, उसका बौद्ध होने का दावा एक तमाशे से अधिक कुछ नहीं है।
पिता का कंधा और बालक की दूरदृष्टि: बुद्ध के ज्ञान का सनातनी सच
नवबौद्धों की सोच का सबसे बड़ा दार्शनिक दिवालियापन यह है कि वे बुद्ध के ज्ञान को सनातन धर्म के विरोध में खड़ा करते हैं। इस भ्रम का निवारण करने के लिए दर्शनशास्त्र का वह कालजयी दृष्टांत सबसे उपयुक्त है, जिसमें एक नन्हा बालक अपने पिता के कंधे पर बैठकर घूमने निकलता है। पिता के कंधे पर होने के कारण, वह बालक (बुद्ध का ज्ञान) पिता (मूल सनातन दर्शन) की तुलना में कहीं अधिक दूरी तक और अधिक स्पष्टता देख पाता है। बालक यदि यह अहंकार पाल ले कि उसकी दृष्टि पिता से स्वतंत्र और अधिक ऊँची है, तो यह उसका आत्मघाती भ्रम है; क्योंकि उसकी संपूर्ण ऊँचाई पिता के उन मजबूत कंधों पर ही टिकी है। यदि वह उसी कंधे को काटने का प्रयास करे, तो उसका अपना गिरना तय है।

तथागत के ज्ञान का सनातनी सच यही है कि उनका संपूर्ण दर्शन महर्षि कपिल के सांख्य दर्शन (Samkhya Philosophy) और उपनिषदों की ज्ञान परंपरा की कोख से जन्मा है:
- त्रिविध दुःख और सर्व दुःखं: सांख्य दर्शन का प्रस्थान बिंदू ही संसार के त्रिविध दुखों (आध्यात्मिक, आधिभौतिक, आधिदैविक) का निवारण है। बुद्ध का पहला आर्यसत्य- सर्वं दुःखं- सांख्य के इसी सिद्धांत का व्यावहारिक लोक विस्तार है।
- क्षणिकवाद और अनित्यता: सांख्य का प्रकृति-परिणामवाद और उपनिषदों का कार्य-कारण सिद्धांत ही बुद्ध के ‘प्रतीत्यसमुत्पाद’ और ‘अनित्यवाद’ का दार्शनिक आधार बना।
- अष्टांगिक मार्ग: उपनिषदों का ‘विवेक’, ‘अपरिग्रह’ और ‘इंद्रिय-निग्रह’ ही तथागत के अष्टांगिक मार्ग में सम्यक दृष्टि, सम्यक संकल्प और सम्यक आजीव के रूप में ढाला गया।
महात्मा बुद्ध ने किसी नए, सनातन विरोधी पंथ की स्थापना की स्थापना नहीं की थी; उन्होंने तत्कालीन समाज में कर्मकांडों के कारण आई जड़ता को दूर करने के लिए सनातन के ही सांख्य और ज्ञानयोग को पाली भाषा में एक आचरण संहिता के रूप में प्रस्तुत किया था।
वैश्विक बौद्ध ग्रंथों की गवाही: तिब्बत से जापान तक वैदिक देवत्व
नवबौद्ध प्रचारक अज्ञानतावश यह भ्रम फैलाते हैं कि बौद्ध धर्म हिंदू देवी-देवताओं का विरोधी है। परंतु वैश्विक बौद्ध धर्म के मूल ग्रंथों और जीवित परंपराओं के साक्ष्य इस झूठ की धज्जियाँ उड़ा देते हैं। ज्ञात हो कि जब बौद्ध मत महायान और वज्रयान के रूप में तिब्बत, चीन और जापान पहुँचा, तो वहाँ सनातन के देवत्व को बौद्ध धर्म के अभिन्न अंग और संरक्षक के रूप में प्रतिष्ठित किया गया। इतिहास में इसे भारतीय दर्शन के वैश्विक प्रभाव के रूप देखा जाता है।
जापान के प्राचीन बौद्ध (Shingon और Tendai) मंदिरों में आज भी हिंदू देवी-देवताओं की पूजा बौद्ध भिक्षु उसी श्रद्धा से करते हैं:
- ब्रह्मा: जापानी बौद्ध ग्रंथों में सृष्टि के रचयिता ब्रह्मा को ‘बोंतेन’ (Bonten) कहा गया है और उन्हें धम्म का सर्वोच्च रक्षक माना जाता है।
- सरस्वती: विद्या और वाणी की देवी सरस्वती को जापान में ‘बेंज़ाईतेन’ (Benzaiten) के रूप में पूजा जाता है, जिनके हाथों में वीणा (Biwa) सुशोभित है।
- लक्ष्मी: समृद्धि और सौभाग्य की देवी लक्ष्मी बौद्ध मंदिरों में ‘कीचीजोतेन’ (Kitchizoten) के रूप में प्रतिष्ठित हैं।
- महाकाल शिव: भगवान शिव के रुद्र स्वरूप महाकाल बौद्ध तंत्र में ‘दाइकोकुतेन’ (Daikokuten) बनकर सभी विघ्नों के नाशक बने।
- गणेश और कार्तिकेय: भगवान गणेश को ‘कंगितेन’ (Kangiten) तथा कार्तिकेय को ‘इदातेन’ (Idaten) के रूप में बौद्ध सुरक्षा-देवता का स्थान प्राप्त है।
हिंदू देवी-देवताओं के बौद्ध धर्म में स्थान व स्वरूप को निम्नलिखित सारिणी (टेबल) के माध्यम से संक्षेप में और अधिक सरलता से समझा जा सकता है:
| हिंदू देवी-देवता | जापानी बौद्ध स्वरूप | बौद्ध धर्म में स्थान व दायित्व |
| ब्रह्मा | बोंतेन (Bonten) | तथागत के धम्म-चक्र के प्रधान संरक्षक |
| सरस्वती | बेंज़ाईतेन (Benzaiten) | ज्ञान, संगीत, साहित्य और जल की देवी |
| लक्ष्मी | कीचीजोतेन (Kitchizoten) | शांति, सौभाग्य और धन की प्रदाता |
| महाकाल (शिव) | दाइकोकुतेन (Daikokuten) | अंधकार व तामसी प्रवृत्तियों के संहारक |
| गणेश | कंगितेन (Kangiten) | विघ्नहर्ता एवं गुप्त साधनाओं के रक्षक |
ऐसे में, जो नवबौद्ध हिंदू देवी-देवताओं के अपमान को अपना धर्म समझते हैं, वे वस्तुतः हिंदू धर्म का नहीं, बल्कि स्वयं तथागत बुद्ध की वैश्विक विरासत और त्रिपिटक के व्यापक संदर्भों का अपमान करते हैं।
निष्कर्ष: जड़ और शाखा का शाश्वत सत्य
इस संपूर्ण तार्किक और ऐतिहासिक विमर्श का अंतिम निष्कर्ष यही है कि आध्यात्मिक चेतना कभी किसी संकीर्ण राजनीतिक एजेंडे की बंधक नहीं हो सकती है। सनातन परंपरा एक विराट, प्राचीन वटवृक्ष है और बुद्ध का चिंतन उसी की एक अत्यंत फलदायी और पवित्र शाखा है। नवबौद्धों का यह दावा कि वे सनातन वृक्ष की जड़ को काटकर अपनी बौद्ध शाखा को हरा-भरा रख सकते हैं, यह बहुत बड़ा बौद्धिक आत्मघात है।
पिता के कंधे पर बैठा बालक जब तक पिता के साथ एकाकार है, तभी तक उसकी ऊँचाई सुरक्षित है। तथागत बुद्ध कोई सनातन विरोधी नहीं थे, वे सनातन के ही ज्ञान सागर से उठी करुणा की पावन लहर थे।
आज आवश्यकता इस बात की है कि नवबौद्धों की सोच के इस राजनीतिक, विभाजनकारी और धर्मांतरण-उन्मुख छलावे को बेनकाब किया जाए। समाज को महात्मा बुद्ध के उस वास्तविक, शांत और सनातनी स्वरूप को आत्मसात करना होगा, जो अंतर्मन को घृणा और प्रतिशोध से नहीं, बल्कि मैत्री, करुणा और ‘अप्प दीपो भव’ के आत्मप्रकाश से भरता है।
Support us for the Truth
Information platforms that spread lies never lack funding. They have a well-organised international network that keeps their business running. We need your support to fight them. Please contribute whatever you can afford.
Pay




